प्रशिक्षण शिविर: किक मारना सीखते बच्चे
बिलासपुर | रेलवे के इंग्लिश मीडियम स्कूल में चार खेलों का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 4 मई से शुरू हुए कैंप में प्रतिदिनि 55 से अधिक बच्चे खेल की बारीकियों को सीख रहे हैं। बच्चों को फुटबॉल, ताइक्वांडो, कराते और वॉलीबॉल के गुर सिखाए जा रहे हैं। देवेंद्र चटर्जी ने बताया कि रेलवे के एनईआई मैदान में बुधवार को बच्चों को फुटबॉल की तकनीति बताया गया। बॉल में किक मारने के अलावा गोल दागना भी सिखाया गया।