बेसबॉल: पलक के शानदार प्रदर्शन से जीता ब्लास्टर
बिलासपुर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग व छत्तीसगढ़ बेसबाल संघ के द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में चल रहे ग्रीष्मकालीन बेसबाल प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को खिलाड़ियों को दो टीमों मास्टर ब्लास्टर और लिटिल चैंप्स में बांट कर मैच कराया गया।
टॉस जीतकर मास्टर ब्लास्टर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले हिटिंग करने उतरी लिटिल चैंप्स ने पहली पारी में 4 रन बनाए। टीम की ओर से पायल, आशीष, कोमल और नीलेश ने 1-1 रन का योगदान दिया। जवाब में मास्टर ब्लास्टर की टीम पहली पारी में तीन रन ही ना सकी। दूसरी पारी में मास्टर ब्लास्टर की पलक ने शानदार पिचिंग करते हुए लिटिल चैंप्स को मात्र दो रन ही बनाने दिए। दूसरी पारी मेंे मास्टर ब्लास्टर ने 3 रन बनाकर मैच बराबर पर ला दिया। अंतिम पारी में पलक ने फिर शानदार पिचिंग की और लिटिल चैंप्स एक भी रन नहीं बनाने दिए। जवाब में आखिरी पारी में टीम की रागिनी ने शानदार हिट कर 1 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।