पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्ग फाइनल में, पूर्व चैम्पियन बिलासपुर बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

दुर्ग ने रियाजुद्दीन स्मृति अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले के अंतिम दिन बुधवार को पूर्व चैम्पियन बिलासपुर को 115 रनों से शिकस्त दी। दुर्ग अब खिताब के लिए रायपुर से भिड़ेगा। तीन दिवसीय मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 18 मई से शुरू होगा। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी दुर्ग ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए। जवाब में बिलासपुर की टीम 121 रनों पर ढेर हो गई। दुर्ग को 73 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में दुर्ग की टीम 64.3 ओवर में 138 रन ही बना सकी। पहली पारी की बढ़त मिलाकर दुर्ग ने बिलासपुर को 212 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी बिलासपुर की टीम अपनी दूसरी पारी में 23.1 ओवर में मात्र 96 रनों पर ऑलआउट हो गई। 115 रनों से जीत दर्ज कर दुर्ग ने फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। बिलासपुर ने पिछली बार इस टूर्नामेंट बार खिताब जीता था।

138 रनों पर ऑलआउट हुई दुर्ग की दूसरी पारी

22 रन ही जोड़ पाए

रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेले गए मैच के अंतिम दिन बुधवार को दुर्ग ने सात विकेट पर 116 रनों से आगे की पारी शुरू की। सौरभ सोलंकी (22) रन को एजाज ने आउट कर टीम को आठवां झटका दिया। विजय (16) रन को यमन ने बोल्ड किया। यमन ने प्रांशु ठाकुर (6) रन को बोल्ड कर दुर्ग को 64.3 ओवर में 138 रनों पर ऑलाअउट कर दिया। दुर्ग की टीम बुधवार को मात्र 22 रन हीे जोड़ पाई।

गेंदबाजों ने दिलाई जीत

सेमीफाइनल मैच में दुर्ग के गेंदबाजों का दबदबा दिखाई दिया। गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की दम पर दुर्ग को फाइनल में प्रवेश दिलाया। टीम की ओर से पहली पारी में सौरभ सोलंकी ने 7 विकेट लेकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। दूसरी पारी में युग दिपांशु ने 4 विकेट लिए। प्रांशु, विजय और सौरभ को 2-2 विकेट मिले। सौरभ ने दोनों परियों में कुल 9 विकेट चटकाए।

212 रन जीत के लिए बनाने थे बिलासपुर की टीम को

एजाज ने 12 विकेट लिए

बिलासपुर के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की। मैच के पहले दिन एजाज अहमद खान ने अच्छी गेंदबाजी कर सात विकेट लिए। दूसरी पारी में 27 ओवर, 7 मेडन, 64 रन देकर पांच विकेट लिए। एजाज ने दोनों पारी में मिलाकर कुल 12 विकेट चटकाए। यमन सिंह ठाकुर ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी चार विकेट लिए। दुर्गेश जटाशंकर और अब्दुल को 1-1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

23.1 ओवर में मात्र 96 रनों पर ढेर हुई बिलासपुर की दूसरी पारी

निराशाजनक बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम का पहला विकेट संस्कार (0) को कुल स्कोर 3 रन पर विजय ने आउट किया। मयंक (9) को प्रांशु ने बोल्ड कर टीम को 11 रन पर दूसरा झटका दिया। दुर्गेश बिना खाता खोले विजय का शिकार हो गए। अल्तमश (7) रन के साथ गणेश ने 16 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 28 रनों तक पहुंचाया। अल्तमश को दिपांशु ने आउट किया। सनी को सोलंकी ने खाता भी नहीं खेलने दिया। दूसरी पारी में भी बिलासपुर के बल्लेबाजों ने निराश किया।

अनुराग ने बनाए सर्वाधिक 25 रन

45 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद गणेश ने 20 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 65 रनों तक पहुंचाया। गणेश को प्रांशु ने आउट किया। गणेश के आउट होने के बाद अनुराग मिश्रा ने 25 रनों की पारी खेली। 19वां ओवर लेकर आए दिपांशु ने तीसरी गेंद पर अनुराग को आउट कर 79 रनों पर बिलासपुर का 8वां विकेट गिराया। अनुराग के बाद टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बिलासपुर की पूरी टीम 23.1 ओवर में 96 रनों पर ढेर हो गई। बिलासपुर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

खबरें और भी हैं...