पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरएसके ने 4-1 से जीती सीरीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | बिलासपुर

आरएसके अकादमी ने पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। बुधवार को खेल परिसर मैदान में खेले गए सीरीज के अंतिम मैच में खेल परिसर ने आरएसके अकादमी को 12 रनों से हराकर जीत का स्वाद चखा। इससे पहले खेले गए चार मैचों में खेल परिसर की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। 30 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खेल परिसर की टीम ने 7 विकेट पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जितेश ने 68 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली। जितेश ने इस पारी में 14 चौके और 3 छक्के जड़े। करन ने 64 गेंद में 6 चौके के सहारे 64 रनों की पारी खेली। आरएसके अकादमी की ओर से प्रखर और शुभम ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसके आकदमी की टीम निर्धारित 30 अोवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बनाा सकी। टीम को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की। टीम की ओर से संजू ने 104 रनांे की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

कब, कैसे हारी खेल परिसर की टीम

जिला खेल परिसर और आरएसके अकादमी के बीच खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास को देखते हुए पांच मैचों की क्रिकेट सीरीज कराई गई। आरएसके अकादमी ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। इस मैच में पुरुषोत्तम और संजीत ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। दूसरे मैच में आरएसके अकादमी ने खेल परिसर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच के हीरो परमात्मा पाण्डेय थे। इन्होंने 87 रनों की पारी खेली थी। सीरीज के चौथे मैच में आरएसके अकादमी ने 22 रनों से जीत दर्ज कर लगातार चार मैच जीतकर जीत का चौका लगाया था।

खबरें और भी हैं...