स्वीमिंग पुल में तैराक का सामान चोरी अब लॉकर की व्यवस्था होगी
बिलासपुर | नगर पालिक निगम के संजय तरण पुष्कर में बदइंतजामी का आलम है। बुधवार की सुबह फेमिली टाइम पर विनोबा नगर के रूपेश गुप्ता परिवार सहित तरण पुष्कर पहुंचे थे। लौटने के वक्त उनका बैग व कार की चाबी चोरी हो गई। बताया जाता है कि चोरी का पता लगाने के लिए गुप्ता ने वहां तैनात कर्मचारियों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने की मांग की, परंतु प्रबंधक ने साफ इनकार कर दिया। बगैर चाबी के परेशान गुप्ता ने ऊपर के अधिकारियों को शिकायत की तब जाकर उन्हें फुटेज दिखाई गई, परंतु उसका कोई नतीजा नहीं निकला।