पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बेखौफ चोरों ने एक लाख रुपए का माल पार कर दिया, चाबी से खोले गए थे सभी ताले

बेखौफ चोरों ने एक लाख रुपए का माल पार कर दिया, चाबी से खोले गए थे सभी ताले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकंडा में चोरों ने ताला खोलकर सूने मकान से करीब एक लाख रुपए का माल पार कर दिया। मोपका भाठापारा निवासी हरविन्दर सिंह बेदी पिता बलकर सिंह बेदी 23 अप्रैल से छुट्टी में गाजियाबाद जाने के लिए निकला था। 27 अप्रैल को वह सिमगा में था। घर पर ताला लगा था। चाबी झाडू पोंछा लगाने वाली बाई के पति करण को देकर गया था। उसे देखरेख करने के लिए कहा था। बुधवार की सुबह पड़ोसी प्रदीप ठाकुर ने हरविंदर सिंह को फोन कर उसके घर में चोरी होने की जानकारी तो वह पहुंचा। चोरों ने चाबी से ताला खोला था। आलमारी से सोने का चेन, मोबाइल व एलईडी चोरी कर ली थी।

खबरें और भी हैं...