भैंसों को पिकअप में ले जाते ड्राइवर पकड़ा गया, गाड़ी जब्त
बिलासपुर | पिकअप से भैंस कत्लखाने ले जा रहे ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी जब्त कर ली है। कार्रवाई चकरभाठा पुलिस ने की। चकरभाठा निवासी दिलीप पंजवानी चकरभाठा स्थित बाबा अंनदराम धर्मशाला गौ सेवा समिति का सदस्य है। बुधवार की सुबह उसे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकअप सीजी 04 जेडी 3187 में मवेशी भरकर बिलासपुर से रायपुर की ओर कत्लखाने ले जा रहा है। उसने अपने साथियों के साथ थाने में जाकर सूचना दी।