जिला अधिवक्ता संघ के 17 पदों के लिए हुए चुनाव में गुरुवार को हुए मतदान में 1539 मतदाताओं में से 1060 लोगों ने वोट डाले। विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 27 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई। वोटरों की जो कतार सुबह से शाम लगी रही। इस चुनाव में वन बार वन वोट के तहत मतदान का नियम लागू किया गया, जिसके चलते कम वोट पड़े। इस नियम के चलते चुनाव परिणाम भी प्रभावित हो सकता है। पिछले चुनाव में वन बार वन वोट का नियम नहीं था। जिससे 1272 वोट पड़े थे। इस चुनाव में 233 वोट कम पड़े। मुख्य चुनाव अधिकारी महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मतगणना जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित सभागार में चुनाव अधिकारी व प्रत्याशियों की उपस्थिति में शुक्रवार को होगी।
अिधवक्ता संघ