बिलासपुर | सनाड्य कुर्मी क्षत्रीय समाज की पूरक महासभा हुई। अध्यक्ष कुशल काैशिक ने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा की। महिला व युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। समाज के संरक्षक छोटे लाल कौशिक ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाया। शपथ समारोह में समाज के समग्र विकास के लिए नई योजना बनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष ने सभा में पदाधिकारियों के कार्यकाल को 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 साल किया गया। भवन सेवा शुल्क फिर से निर्धारित किया गया। समाज के बच्चों को सुविधा देने, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर संचालित करने निर्णय लिया गया।