पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • 500 छात्र कॅरियर बनाने आज से लेंगे प्रशिक्षण, कानन जाएंगे व मूवी भी देखेंगे

500 छात्र कॅरियर बनाने आज से लेंगे प्रशिक्षण, कानन जाएंगे व मूवी भी देखेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए पहली बार पांच दिवसीय करियर मार्गदर्शन शिविर 18 से 22 मई तक लगाया जा रहा है। विषय विशेषज्ञ 500 बच्चों को कॅरियर चुनने के टिप्स देंगे। करियर काउंसलिंग के साथ-साथ शहर भ्रमण और मूवी भी दिखाई जाएगी। छात्रों के लिए यह पहल बिलासपुर कलेक्टर पी. दयानंद ने शुरू की है। प्रशिक्षण देने छात्रों का चयन कर लिया गया है।

बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को प्रशासन सार्थक बनाने जा रहा है। कलेक्टर पी. दयानंद ने शिक्षा विभाग को 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए कॅरियर मार्गदर्शन शिविर लगाने को कहा है। शिविर नाम प्रज्ञा यानी प्रोफेशनल रिलेटेड एक्टिव गाइडेंस फॉर यूथ एकेडमी है । शिविर सिम्स ऑडिटोरियम में होगा। शिविर में बच्चों को कैरियर चुनने की जानकारी देने के लिए विषय विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन चाहता है कि छात्र-छात्राओं को करियर के लिए सही दिशा मिले। टिप्स देने अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। डॉक्टर, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी बुलाए गए हैं। इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, मैनेजमेंट, साइंटिस्ट, रिसर्च, होटल मैनेजमेंट, डिफेंस, वेटनरी समेत प्रमुख वोकेशनल कोर्सेस के टिप्स दिए जाएंगे। अंतिम दिन प्रशासन बच्चों को मॉल में मूवी दिखाने के साथ ही शहर का भ्रमण भी कराएगा। बच्चों को कानन पेंडारी व वंडर वर्ल्ड की सैर कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...