बिलासपुर| जिले की अंडर-23 टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सोमवार को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में लिया जा चुका है। बिलासपुर के 35 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। इनमें से 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। टीम की घाेषणा अभी नहीं हुई है। इस संबंध में बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि चयनकर्ताओं के पास टाइम नहीं होने कारण टीम अभी डिसाइट नहीं हुई है। शुक्रवार को टीम की घोषणा हो जाएगी। अध्यक्ष मुकुल तिवारी ने बताया कि मैं बाहर था। आज ही लौटा हूं। टीम शुक्रवार को डिसाइट हो जाएगी।