बिलासपुर | पुरानी रंजिश पर युवक से दो लोगों ने मारपीट की। दोनों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। सरकंडा लोधीपारा निवासी विशाल दुबे पिता संतोष कुमार दुबे 11वी बुधवार को अपने दोस्त की बाइक में रतनपुर रोड पर स्थित ग्राम रानीगांव गया था। शाम को यहां से अपने घर लौट रहा था। कोनी में बुधवारी बाजार के पास सब्जी खरीदने के लिए ठहरा। जीजेयू गेट के पास बाइक खड़ी कर बाजार गया। वह वह आम ले रहा था इसी दौरान मोहम्मद इकबाल, दीपक नेताम पहुंचे। दोनों से विशाल का पुराना विवाद था। उन्होंने बेल्ट, हाथ मुक्का, डंडा से विशाल से मारपीट की और घायल होने पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।