पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति ने पत्नी व उसकी बड़ी बहन पर हंसिया से वार किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटी बहन को उसका पति हंसिए से वार कर रहा था। बड़ी बहन उसे बचाने गई तो दामाद ने उसपर भी उसी हंसिए से वार कर दिया। दोनों घायल हैं। बड़ी बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक निवासी अमरीका बाई पति स्व. शिवनंदन ध्रुव 40 वर्ष पति की मौत के बाद रोजी मजदूरी कर कर अपना घर चलाती है। उसकी छोटी बहन राजकुमारी भी अपने पति कालीचरण के साथ उसके घर में रहती है। 15 मई की शाम करीब 6.30 बजे राजकुमारी को उसका पति कालीचरण मारपीट कर रहा था। इस बीच कालीचरण हंसिए उठा लाया और उसपर वार करने लगा। राजकुमारी ने शोर मचाई। अमरीका वहां जाकर देखी। वह बीच बचाव करने लगी तो कालीचरण ने उसी हंसिए से अमरीका पर हमला कर दिया। उसके हमले से दोनों बहनों को चोंटें आई। घटना के बाद अमरीका ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...