पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटा में पड़ोसी भिड़ गए दोनों पक्षों में हुई मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | कोटा में दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुरानी बस्ती कोटा वार्ड नंबर 11 निवासी रवि कुमार मानिकपुरी पिता विष्णुदास मानिकपुरी की ओर से पहले एफआईआर कराई गई। रवि के अनुसार वह किराना दुकान चलाता है। गुरुवार की सुबह अपने घर में था इसी दौरान उसका पड़ोसी सुनील दास मानिकपुरी उसकी बहन पूजा से गाली गलौज करने लगा। आवाज सुनकर वह बाहर आया तो रवि कुमार गुटखा खाकर घर के पास थूकने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने रवि की रिपोर्ट पर सुनील दास के खिलाफ मारपीट का जुर्म दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से सुनील दास मानिकपुरी पिता स्व. ईश्वरदास मानिकपुरी ने भी एफआईआर दर्ज कराई। उसके अनुसार गुरुवार की सुबह वह घर पर था। इसी दौरान उसका पड़ोसी अमरीका बाई मानिकपुरी नल की टोंटी में पन्नी डालने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगी। सुनील ने मना किया तो अमरीका अपने बच्चों पूजा मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी महेंद्र दास मानिकपुरी के साथ मिलकर लाठी से पिटाई कर दी। इससे सिर पर चोंट आई और खून बहने लगा। पुलिस ने सुनील की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...