पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बिलासपुर | ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर रेलवे द्वारा लगाया गया

बिलासपुर | ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर रेलवे द्वारा लगाया गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर रेलवे द्वारा लगाया गया था। इसमें शुक्रवार को फ्रेंडली मैच रेलवे व खेल परिसर के मध्य खेला गया। इसमें खेल परिसर टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर के मैच में 29.3 ओवर में 97 रन बनाकर आउट हो गई। उमंग ने 24, जीतेश ने 14 व ऋषभ ने 13 रन बनाए। गेंदबाज अनुज ने 3, लव कुमार ने 2 और किशू, हरीश व शिवा ने 1-1 विकेट लिए। 98 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे टीम के बल्लेबाजों ने 23 ओवरों में ही 5 विकेट खोकर 100 रन बना लिए। सौरभ यादव ने 15 रन, प्रथम ने 18, जीवन ने 11 व राजा ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए अंकित ध्रुव, आदित्य व ऋषभ ने 1-1 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...