बिलासपुर | छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के पहले दिन दुर्ग ने रायपुर के खिलाफ 93 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। आदित्य सिंह ने 64 रन का योगदान दिया। रायपुर से कप्तान और लेग स्पिनर उत्कर्ष तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय मुकाबले में रायपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दुर्ग की टीम ने शानदार शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाज आदित्य 67 और शिवम ने 53 रन बनाए। विजय यादव 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।