पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबड्डी खेल की तकनीक जानने 107 खिलाड़ी जुटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | चिंगराजपारा के अमरैया चौक में कबड्डी का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित है। जिला कबड्डी संघ और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस शिविर में 107 बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। संघ के अध्यक्ष डॉ. बसंत अंचल और सचिव हेमंत यादव ने बताया कि खिलाड़ियों को एंकल होल्ड, थाई होल्ड, धक्का देने, जंप करने, रेड करने, रेडर को पकड़ने सहित तकनीकी जानकारी दी जा रही है। खिलाड़ियों को किस समय पर कैसे खेलना है इसके बारे में बताया जा रहा है। खिलाड़ियों को हेमंत यादव, नारायण यादव व महेंद्र पटेल प्रशिक्षण दे रहे हैं। बालिका वर्ग में 35 और बालक वर्ग में 72 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...