पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • ग्रीष्मकालीन कैंप में तैराकी की बारीकियां सीखने तैराकों में उत्साह

ग्रीष्मकालीन कैंप में तैराकी की बारीकियां सीखने तैराकों में उत्साह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ बिलासपुर मंडल द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। इसमें तैराकी सीखने में खिलाड़ियों का भारी उत्साह दिख रहा है। रेलवे तरणताल प्रभारी व मुख्य प्रशिक्षक हेमंत सिंह परिहार ने बताया प्रशिक्षण शिविर में 300 से अधिक बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर मंडल रेल प्रबंधक आर. राजगोपाल व वरिष्ठ खेल अधिकारी मोहम्मद याकूब शेख के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। तैराकी में हेमंत सिंह परिहार, गोपी संतोष, शंकर पांडेय, संतोष पाल, ऋषभ सिंह राजपूत, गुलशन, विनय, शुभ राहुल, शैलेंद्र, दिनेश सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...