बिलासपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल शिविर आयोजित कर रहा है। शिविर शिवतराई में 5 से 31 मई तक आयोजित है। इसमें प्रशिक्षक इतवारी राज तीरंदाजों को भारतीय धनुष से निशाना लगाना सीखा रहे हैं। शिवतराई के तीरंदाज राज्य में सबसे ज्यादा पदक हर साल जीतते हैं। अभावों के बीच यहां कोच तीरंदाजी सीखा रहे हैं। खेल अधिकारी ए. एक्का ने बताया कि सुबह 5 से 8 और शाम को 5 से 7 बजे तक शारीरिक शिक्षा के साथ तीरंदाजी के तकनीकी जानकारी तीरंदाजों को दी जा रही है।