पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कराते शिविर में आत्मरक्षा की कला सीख रहे खिलाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग व कराते एसोसिएशन ऑफ बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल शिविर आयोजित हो रहा है। यह कराते प्रशिक्षण 5 से 31 मई तक सुबह 5 से 7 और शाम को 5 से 7 बजे तक जिले के विभिन्न जगहों पर निशुल्क दिया जा रहा हैं। कराते एसोसिएशन ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष अविनाश सेठी ने बताया कि बिलासपुर के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय नागोराव शेष भवन जूना बिलासपुर में कराते प्रशिक्षक प्रतीक सोनी व राजेश अहिरवार खिलाड़ियों को खेल की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरीखुर्द में कराते प्रशिक्षक जेपी निषाद व खेत्रो महानंद, शा.उमावि चांटीडीह में कराते प्रशिक्षक हरिशंकर साहू व कृष्णा साहू, तोरवा पानी टंकी में कराते प्रशिक्षक गणेश निर्मलकर खिलाड़ियों को प्रतिदिन प्रशिक्षित किया जा रहा है। गर्मी की छुट्टियों में खिलाड़ियों को खेल से बांधे रहने और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...