बिलासपुर | तोरवा के दाल मिल का मुंशी की शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटी हुई लाश मिली। पुलिस को खुदकुशी की आशंका है। सरकंडा क्षेत्र के जबड़ापारा निवासी गुरु बख्श चंदानी 40वर्ष तोरवा के सुंदर दालमिल में मुंशी था। गुरुवार को वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। दिनभर दालमिल में काम किया। शाम को यहां से अचानक गायब हो गया। वह यहां बाइक व मोबाइल छोड़कर गया था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने की तलाश शुरू की। सुबह पुलिस ने उसकी लाश मिलने की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया।