बिलासपुर | प|ी से बातचीत करने से मना करने पर युवक ने पड़ोसी के सिर पर राॅड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। देवरीखुर्द नहरपारा निवासी राजेन्द्र सूर्यवंशी पिता घनश्याम सूर्यवंशी रोजी मजदूरी करता है। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे वह घर से नदी की ओर फ्रेश होने गया था। करीब 7 बजे वापस घर आया तो उसकी प|ी से पड़ोस में रहने वाला बिल्लू खान बातचीत कर रहा था।