पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश सिंह गौतम ने मृत्यु क्लेम 5 लाख रुपए बढ़ाने घोषणा की

अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश सिंह गौतम ने मृत्यु क्लेम 5 लाख रुपए बढ़ाने घोषणा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अधिवक्ता सुरेश सिंह गाैतम ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। अध्यक्ष बनने के बाद सुरेश गौतम ने अधिवक्ताओं के हित में घोषणा करते हुए कहा कि मृत्यु क्लेम को 5 लाख रुपए तक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वकीलों को 1 हजार रुपए प्रीमियम जमा करना पड़ेगा। इसके अलावा श्रम न्यायालय, बालिका न्यायालय को जिला सत्र न्यायालय परिसर पर ही संचालित करवाने का प्रयास करेंगे।

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी व प्रत्याशियों की उपस्थिति में सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड में प्रतिनिधियों के मतों की गणना की गई। दोपहर तीन बजे मतगणना समाप्त होते ही विजयी प्रत्याशियों की घाेषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पर पर सुरेश सिंह गौतम, उपाध्यक्ष सुनीता अरुण सिंह ठाकुर, सचिव रवि कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष अश्विनी जायसवाल, ग्रंथालय सचिव सुखीराम साहू, सह सचिव विवेक कुमार पांडेय, ग्रंथालय सह सचिव शैलेंद्र गोरख ने जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होते ही न्यायालय परिसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर व एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियाें का इजहार किया। नव निर्वाचित सचिव रवि कुमार पांडेय ने कहा कि संघ के सभी सदस्य व कर्मचारियों के लिए न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधा शुरू की जाएगी। बीते दिन वकीलों पर हुए हमले को रोकने के लिए परिसर पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है।

कार्यकारिणी सदस्यों के नाम : श्वेता शास्त्री, आशीष घाेरे, कु. दीपा मेश्राम, दीपाली मजुमदार, प्रभात तिवारी, प्रेम देवांगन, पंकज जायसवाल,शंकर चतुर्वेदानी, रमेश मींज, प्रेम सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

चुनाव जीतने के बाद खुशी का इजहार करते विजयी प्रत्याशी व अन्य।

खबरें और भी हैं...