जीत कुमार आयुष सोनी ऋषभ वर्मा आयुष शांडिल्य राजीव नयन
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
छत्तीसगढ़ व्यापम ने शुक्रवार को पीईटी, पीपीटी और पीपीएचटी के नतीजे जारी किए हैं। जेईई मेंस में 239 अंक के साथ 295 ओबीसी रैंक और 2088 ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले जीत कुमार प्रजापति ने पीईटी में टॉप-10 में भी जगह बनाई है। जीत ने पीईटी में चौथा स्थान हासिल किया है। प्रिमियर एकेडमी के डॉयरेक्टर जयेश गुंबर ने बताया कि पीईटी में जीत की ओबीसी रैंक 2 और कृषक रैंक 1 है। वहीं कैरियर प्वाइंट के डॉयरेक्टर किरण चावला ने बताया कि एचएसएम ग्लोबल पब्लिक में पढ़ाई कर रहे जीत ने 12वीं में भी टॉप-10 में 7वां स्थान हासिल किया था। वहीं पीपीएचटी में बिलासपुर के राजू ने दूसरा स्थान हासिल किया है। बिलासपुर शहर के 150 से ज्यादा बच्चों के चयनित हाेने की जानकारी मिली है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 3 मई को पीईटी, पीपीटी और पीपीएचटी की परीक्षा ली थी। इसका रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया है। बिलासपुर के 6 केंद्रों में पीईटी के लिए कुल 2749 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 23 सौ परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 449 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं पीपीएचटी में 17 सौ 17 पंजीकृत थे। 14 सौ 52 उपस्थित हुए थे। वहीं 265 अनुपस्थित थे। पीईटी में शहर के डेढ़ सौ से ज्यादा छात्र चयनित हुए हैं। इसमें प्रीमियर एकेडमी के छात्र जीत प्रजापति ने चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं आयुष सोनी ने ओबीसी का 5वां रैंक, राजीव नयन ने 11वीं रैंक, आयुष शांडिल्य ने 33वीं रैंक, ऋषभ वर्मा ने 29वीं रैंक, शुभंक राही ने 66वीं रैंक हासिल किया है। इसी तरह टॉप 100 मे 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। प्रीमियर एकेडमी के 100 छात्रों ने सीजी पीईटी क्वालिफाई किया है।