बिलासपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ बिलासपुर नगर के समस्त सेनानियों, प्रहरी की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर चाटापारा में शनिवार की शाम 5 बजे आयोजित की गई है। बैठक में सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिदानंद उपासने एवं प्रदेश अध्यक्ष दत्तात्रेय त्रिपुरवार उपस्थित रहेंगे। आगामी 26 जून को प्रांतीय पारिवारिक सम्मेलन रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सभी सदस्यों से वार्षिक शुल्क की राशि व दो फोटो साथ लाने की अपील की गई है।