बिलासपुर | गुरुवार को कलेक्टर पी. दयानंद ने निर्माणाधीन चकरभाटा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता लाउंज प्रसाद से कहा कि रन-वे के काम में इतनी देर क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि रन-वे का अधूरा काम दो दिन में हर हाल में पूरा करें। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर बीएस उइके, बिल्हा एसडीएम वीरेंद्र लकड़ा,तहसीलदार अमित गुप्ता और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ आधे घंटे तक चकरभाटा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।