कनार्टक के राज्यपाल बीजेपी कार्यकर्ता की तरह कर रहे काम-कांग्रेस
बिलासपुर | कनार्टक में बहुमत न होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी को सरकार बुलाने के लिए आमंत्रित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक पर धरना दिया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि कनार्टक के राज्यपाल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे कि लाेकतंत्र बचाओ भाजपा भगाओ।