पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनटीपीसी सीपत में अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आग से सुरक्षा अभियान सप्ताह की शुरूआत करते हुए अतिथि।

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशमन शाखा एनटीपीसी सीपत इकाई के द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक असीम कुमार सामंत ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि देकर किया गया।

मुख्य अतिथि सामंत ने अग्नि से सुरक्षा और इससे बचाव के उपाय पर जोर दिया। इस वर्ष की थीम आग से हानि राष्ट्रीय नुकसान-आइए मिलकर अग्नि सुरक्षा उपायों को अपनाए जो कि आगजनी जैसे आपदाओं को राष्ट्रीय क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। इससे बचाव के लिए जनजागरण पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा पुस्तिका का विमोचन अतिथियों के हाथों किया गया। अग्नि सुरक्षा सप्ताह प्रति वर्ष बंबे डाक यार्ड में सन 1944 में आगजनी की याद में मनाया जा रहा है। पूरे सप्ताह के दौरान कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समारोह में अनिल कुमार चौधरी, दिनेश कुमार, सलभ निगम सहित यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...