जिला कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा नेहरू नगर में आज
बिलासपुर | जिला शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय चरण की जन सम्मान पदयात्रा जो 14 अप्रैल को प्रस्तावित थी वह अब 15 अप्रैल को शाम 4.30 बजे होगी। कांग्रेसी नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 3 में लोगों से मिलेंगे। शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने सभी कांग्रेसियों से शेफर स्कूल के सामने एकत्रित होने कहा है। पदयात्रा का नेतृत्व भास्कर यादव करेंगे।