महिला और उसके बेटे की पड़ोसी ने डंडे से की पिटाई
बिलासपुर | महिला व उसके बेटे की पड़ोसी युवक ने डंडे से पिटाई की। घायल होने के बाद महिला को सिम्स में भर्ती रहना रना पड़ा। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद शनिवार को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। ग्राम बैमा नगोई निवासी कौशल्या बाई सूर्यवंशी पति स्व. मनमोहन सूर्यवंशी रोजी मजदूरी करती है। 12 साल पहले उसके पति की मौत हो गई है। वह अपने बेटे जगेश्वर सोनवानी व बहू के साथ रहती है। 10 अप्रैल की शाम 6.30 बजे पड़ोसी महिला के बेटे संतोष भवानी ने बुलाया और गाली गलौज करने लगा। भवानी ने डंडे से महिला व उसके बेटे जागेश्वर से मारपीट की। महिला इससे घायल हो गई। उसे 108 से सिम्स लाकर भर्ती कराया गया था। यहां से छुट्टी मिलने के बाद शनिवार को उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।