ग्राम पंचायत सीपत की बैठक में कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा
बिलासपुर | सीपत ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभा का आयोजन पंचायत भवन में शनिवार को किया गया। इस दौरान ग्राम सचिव ने पंचायत के तहत चलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। वहां के ग्रामीण अपनी समस्या काे जनप्रतिनिधियों सामने रखे। सरपंच संतोष भोई ने समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। ग्राम सभा में जनपद सदस्य संतोष यादव, पंच, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।