पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस की गश्त में 25 गुंडे-बदमाश पकड़े गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शहर में रात को कांबिंग गश्त चलाई। इस दौरान 25 गुंडे-बदमाश पकड़े गए। इनमें से 5 विभिन्न धाराओं के आरोपी हैं जबकि 20 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। एसपी आरिफ शेख के निर्देशन में शुक्रवार की रात एएसपी ग्रामीण अर्चना झा की 60 सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में प्रमुख रूप से रक्षा व क्राइम ब्रांच शामिल थी। पुलिस की टीम ने एक साथ शहर के विभिन्न इलाकों में गई और गुंडे बदमाशों की धरपकड़ की। इस दौरान 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 5 लोग विभिन्न धाराओं के फरार आरोपी थे। बाकी लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। रात को पकड़े गए लोगों में राजेंद्र गोड़ 22 वर्ष सरकंडा लिंगियाडीह, 17 वर्षीय नाबालिग सरकंडा अशाेक नगर, खर्रा यादव 32 वर्ष सरकंडा लिंगियाडीह, समीरा बाई पति शुक्ला वंशकार 40 वर्ष, बकोली वंशकार 42 वर्ष, दीपक वंशकार 23वर्ष सरकंडा बंसोड़ मोहल्ला, प्रशांत गुलहरे उर्फ बंटी 37 वर्ष टिकरापारा मन्नू चौक, गोल्डी सिंह 22 वर्ष जूना बिलासपुर कतियापारा, लक्की श्रीवास 27 वर्ष कतियापारा उदई चौक, राजा मिश्रा 21 वर्ष मध्यनगरीय चौक, नवीन तिवारी 28 वर्ष गोड़पारा, संतोष यादव 24 वर्ष कतियापारा,अमित यादव 21 वर्ष कतियापारा, राधेश्याम सेन 31 वर्ष कतियापारा उदई चाैक, संजू अग्निहोत्री 45 वर्ष तेलीपारा, सीताराम भारद्वाज 56 वर्ष जूना बिलासपुर, किशन आडिन 25 वर्ष विद्यानगर, चिकवा उर्फ शेख सलाम 28 वर्ष तारबाहर ,रविंद्र कुमार गोड़ 26 वर्ष डीपूपारा तारबाहर, जाॅन डेविड डीपूपारा, एस सुरेश 32 वर्ष तारबाहर खुदीराम बोस चौक, अमित कौशल 22 वर्ष तारबाहर खुदीराम बोस चौक, विक्रमसिंह ठाकुर 33 वर्ष शारदा मंदिर के पास, दीपक तिवारी 40 वर्ष विद्यानगर शिवमंदिर शामिल है।

पुलिस की कार्रवाई में शनिवार को पकड़े गए असामाजिक तत्व।

बड़े गुंडे बदमाश नहीं मिले पुलिस को
कार्रवाई में छोटे गुंडे बदमाश ही शामिल हैं। बड़े व रसूखदार जिनकी सूची पुलिस ने जिला बदर के लिए सौंपी है उनकी धरपकड़ नहीं की गई। आईजी एसपी ने आते ही ऐसे लोगों की तलाश करवाई थी तो हड़कंप मच गया था। इनमें दो चार ही पकड़े गए बाकी भूमिगत हो गए थे। अब ये लोग फिर से सक्रिय है।

क्राइम ब्रांच ने की सटोरियों की धरपकड़, 30800 रुपए मोबाइल व सट्टापट्टी बरामद
बिलासपुर | क्राइम ब्रांच ने शनिवार को शहर में सटोरियों की धरपकड़ की। इस दौरान सट्टा खेलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। एएसपी अर्चना झा के नेतृत्व में सटोरियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में नूतन चौक सरकंडा से क्राइम ब्रांच ने सट्टापट्टी लिखने वाले शिवकुमार दिवाकर जरहाभाठा मिनी बस्ती, भुवन सोनी ओमनगर जरहाभाठा, मन्नू बांधे सरकंडा इमलीभाठा को गिरफ्तार किया। इनमें कब्जे से 23हजार 600 रुपए बरामद हुआ। इनसे जब्त की गई सट्टापट्टी में 50 हजार की लिखापढ़ी है। पुलिस ने सट्टा खेलने वाले 5 लोगों को भी पकड़ा। इन्हें देवेंद्र सोनी सट्टा खिला रहा था। पुलिस उसकी तलाश में है। शनिवार को ही क्राइम ब्रांच ने सटोरियों के खिलाफ दूसरी कार्रवाई की। राजकिशोर नगर चौक से बलिराम साहू लिंगियाडीह व नरेश यादव राजकिशोर नगर से 7 हजार 200 रुपए, सट्टापट्टी व मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस को सटोरिए राजा बजाज की तलाश है।

हाल में ही पकड़े गए थे सभी
जिन सटोरियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था वह हाल में भी पकड़े गए थे। थाने से ही छूट गए थे। लौटकर यह वहीं काम फिर से करने लगे हैं। इन सटोरियों की संबंधित थाने की पुलिस से सेंटिंग की सूचना है और उनकी कमाई का प्रमुख जरिया भी है। हाल में ही क्राइम ब्रांच के दो सिपाही भी इनके फेर में निपट गए। एसपी ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

खबरें और भी हैं...