पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टर बोले- मस्तिष्क में चोट से हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में एक दिन पहले मृत महिला के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण मस्तिष्क में चोंट पहुंच गई थी। जिसके चलते उसकी पहचाने की क्षमता कम हो गई। उसे झटके की बीमारी भी थी। बीच-बीच में उसे झटके आ रहे थे। झटके को नियंत्रित करने के लिए इंजेक्शन लगाया गया था।

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी लक्ष्मीन बाई साहू 55 वर्ष को खाने के बाद उल्टियां होने से परिजनों ने 12 दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वह फीमेल वार्ड में भर्ती थी। वह कुछ दिनों तक स्वस्थ थी लेकिन फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी। धीरे-धीरे वह घरवालों को नहीं पहचान पा रही थी। शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को डॉक्टर उसे कौन सी बीमारी थी, नहीं बता रहे थे लेकिन शनिवार को महिला की मौत का कारण पूछने से अस्पताल प्रबंधक प्रभारी डॉ. एसएस भाटिया ने बताया कि भर्ती के समय ही परिजनों को मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बता दिया गया था। सीटी स्केन से पता चला कि उसका ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से उसका मस्तिष्क में चोंट लग गई। वह ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी। सिम्स या रायपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के लिए परिजनों को सलाह दिया गया। लेकिन परिजन वहां नहीं जाना चाहते थे। वे बार-बार प्राइवेट अस्पताल रेफर करने के लिए बोल रहे थे। निजी अस्पतालों में रेफर करने का अधिकार नहीं है। इसलिए उसका यहीं इलाज कर रहे थे। इलाज में किसी तरह की चूक नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...