पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • हेलमेट नहीं पहनने पर दो सिपाहियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश

हेलमेट नहीं पहनने पर दो सिपाहियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेलमेट पहनकर थाना नहीं आने वालों पर एसपी ने आदेश के पहले ही दिन कार्रवाई की। इनमें सिविल लाइन व पेंड्रा थाने में दो पदस्थ कांस्टेबल शामिल हैं। उनका एक-एक दिन का वेतन कटेगा। एसपी आरिफ शेख ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ भी आम लोगों की तरह कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थानेदार,आरआई व चौकी प्रभारियों को पत्र भेजा है। बाइक सवार पुलिसवालों को उन्होंने हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। उनका कहना है कि पुलिसवालों को बिना हेलमेट का देखकर आम लोग भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते और इसके परिणाम स्वरूप लोगों के मन में पुलिस के प्रति अविश्वास पैदा होता है। उन्होंने आदेश में कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मी जो बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते मिले उन्हें उस दिन काम पर अनुपस्थित माना जाए। उनकी गाड़ियों को भी थाना या लाइन परिसर में खड़ी न करने न दें। एसपी के आदेश के पहले ही दिन शनिवार को दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। एसपी ने दोनों के एक दिन के वेतन रोकने निर्देश जारी किए हैं। इनमें सिविल लाइन थाने के कांस्टेबल शेख साजिद व पेंड्रा के कांस्टेबल देव चरण मरावी शामिल है। एसपी की इस कार्रवाई से हड़कंप है।

आदेश जारी करने के पहले ही दिन एसपी ने की कार्रवाई
एसपी के आदेश जारी करने के बाद भी शनिवार को कुछ पुलिसकर्मी बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे।

खबरें और भी हैं...