स्वीपर ने परिजनों के साथ प्रभारी प्रधान पाठक को पीटा
स्कूल शौचालय की सफाई नहीं करने पर प्रबंधन ने जब स्वीपर को काम से निकाला तो वह अपनी प|ी व भाई-भाभी के साथ मिलकर प्रभारी प्रधानपाठक की पिटाई कर दी। चारों ने स्कूल में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का है। यहां ग्राम कौड़िया निवासी राजेंद्र कुमार देवांगन पिता घासीराम देवांगन 44 वर्ष प्रभारी प्रधानपाठक हैं। इसी स्कूल में निपनिया का ही शिवकुमार सूर्यवंशी अंशकालीन स्वीपर था। वह शौचालय की साफ सफाई नहीं करता था। शिक्षकों के कहने पर वह मना कर देता था। प्रभारी प्रधान पाठक ने उसकी शिकायत बीईओ से की तो उन्होंने इस बात को शाला प्रबंधन समिति के पास रखने की सलाह दी। प्रधान पाठक ने समिति के सदस्यों को बताया तो उन्होंने बैठक रखी और प्रस्ताव पारित कर स्वीपर को पद से अलग कर दिया। इसकी जानकारी जब उसे हुई तो वह बौखलाया था। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे जब स्कूल के सभी शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी बीच स्वीपर अपने बड़े भाई विजय कुमार, भाभी अनिता व प|ी मधु के साथ स्कूल में पहुंचा। उन्होंने प्रभारी प्रधान पाठक से गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों महिलाओं ने ने बाल पकड़ लिया और प्रभारी प्रधान पाठक की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से उनके गाल पर चोट आई। घटना के समय स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व अन्य शिक्षक मौजूद थे। उन्होंने बीच बचाव किया। बाद में प्रभारी प्रधान पाठक वहां से थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की धारा के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।