सीजन में पहली बार सुबह से चलने लगी गर्म हवा
सीजन में पहली बार सुबह से तेज धूप के साथ ही गर्म हवा चलने से लोग परेशान हुए। सुबह आठ बजे ही तेज धूप खिल गई जबकि दस बजे तो हवा गर्म होकर चलने लगी थी। हवा गर्म होने से लोगों को परेशानी होने लगी। दोपहर में लोग और परेशान हुए।
मंगलवार को सुबह तेज धूप खिल गई जिससे लोग परेशान हुए। सुबह नौ बजे ही धूप इतनी तेज हो गई थी कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया। तेज धूप के साथ ही चिपचिपी गर्मी से भी लोगों को दिक्कत होने लगी। धूप से लोग बचाव करते रहे। दोपहर 12 बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा तो लोगों को और तकलीफ होने लगी। बगैर चेहरे पर कपड़ा बांधे और आंखों में चश्मा लगाए सड़क पर जो भी निकला, वह धूप में झुलस गया। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं शाम को शहर के कई इलाकों में धूलभरी आंधी चली। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। दोपहर में गर्मी की वजह से परेशान हुए लोगों को शाम को राहत मिली लेकिन रात में फिर से गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञानी उमेश रायक्वापर्ण ने बताया कि आने वाले दिनों में अब गर्मी इसी तरह बढ़ेगी। तापमान में वृद्धि होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.7, अंबिकापुर का 38.7, पेंड्रारोड का 38.1 डिग्री तो जगदलपुर का 37.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। सीजन में अब तक बिलासपुर में 18 तो पेंड्रारोड में 20 मिमी बारिश हो चुकी है।
अब तक चक्रवात के असर से शहर व आसपास के इलाके में बारिश हो रही थी, पारा 41 पार पहंुचा
रेलवे स्टेशन पर दोपहर तेज धूप और लू का आलम रहा।