सीयू में प्रवेश के लिए आवेदन करने 7 दिन शेष
बिलासपुर | सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन करने अब सिर्फ 7 दिनों का समय ही शेष रह गया है। अभ्यर्थी आॅफलाइन आवेदन करने के लिए यूनिवर्सिटी के काउंटर, वेबसाइट से 21 अप्रैल तक आवेदन पत्र डॉउनलोड कर भर सकते हैं। आॅफलाइन आवेदन पत्र वितरण की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। वहीं 21 अप्रैल को अवकाश होने के बावजूद यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रवेश आवेदनों के वितरण के लिए काउंटर खुला रहेगा। आवेदन पत्र (आॅफलाइन) की हार्डकापी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण कार्यालय के सामने स्थित काउंटर से भी आॅफलाइन आवेदनों का वितरण किया जा रहा है।