पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साउथ बिहार व पटना एक्स. में एक-एक अस्थाई कोच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | बिलासपुर-पटना के बीच यात्रियों गाड़ियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन क्रमांक 13287/13288 दुर्ग-राजेंद्र नगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस व ट्रेन क्रमांक 22843/22844 बिलासपुर-पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच की अस्थायी अतिरिक्त सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा ट्रेन क्रमांक 13287/13288 दुर्ग-राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस में दुर्ग से 18 से 27 अप्रैल तक एवं राजेंद्रनगर से 19 से 28 अप्रैल तक तथा ट्रेन क्रमांक 22843/22844 बिलासपुर-पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस में बिलासपुर से 20 से 27 अप्रैल तक एवं पटना से 21 से 28 अप्रैल तक प्रदान की जाएगी ।

खबरें और भी हैं...