वसूली के बाद भी रिकॉर्ड रूम में फैली अव्यवस्था नहीं सुधार रहे अफसर
बिलासपुर | कलेक्टोरेट सहित कई अहम सरकारी दफ्तरों में कई योजनाएं आज भी ऑनलाइन नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों को दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसकी आड़ में कई बाहरी तत्व उनकी जेब ढीली करते हैं। इसके बावजूद कोई इस अव्यवस्था को सुधारने पर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा महीनों से जारी है।
तहसील दफ्तर के भू-अभिलेख शाखा में बीवन खसरा िनकालने के लिए आवेदन लगानी पड़ती है। यह प्रपत्र महीनों से दफ्तर में खत्म हो चुके हैं, जिसे परिसर में फोटो कॉपी सेंटर चलाने दो से पांच रुपयों में बेचता है। फॉर्म को खरीदकर भरने के बाद तहसीलदार के दस्तखत की दरकार होती है। इस प्रक्रिया के बाद इसे बाबू के पास जमा करना पड़ता है। जमा करने के बाद यहां का चक्कर लगाना आम पब्लिक की आदत में शुमार हो जाता है।