पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • निर्माण में जितने पेड़ काटे तो प्लांटेशन में दस गुना पौधे लौटाने होंगे विभाग को

निर्माण में जितने पेड़ काटे तो प्लांटेशन में दस गुना पौधे लौटाने होंगे विभाग को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क निर्माण या विकास कार्यों के लिए यदि एक पेड़ भी काटा तो उसके लिए संबंधित विभाग को उसके दस गुना की तुलना में प्लांटेशन कर वन विभाग के हवाले करना होगा। अब तक कटे हुए पेड़ के हिसाब से तय राशि वन विभाग को दी जाती थी लेकिन नई व्यवस्था में जिम्मेदार विभाग को दस गुना प्लांटेशन कर देना होगा।

जिले में सड़क निर्माण व विकास कार्य के लिए पिछले 3 साल में 5 हजार पेड़ काट दिए गए। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि कटे हुए पेड़ की तुलना में दस गुना प्लांटेशन किया जाए लेकिन गिनती के ही प्लांटेशन हो सके हैं। इस बीच पेड़ों को काटने पर अब जिम्मेदार विभाग को दस गुना प्लांटेशन कर देना होगा। पिछली व्यवस्था से यह और कठिन व्यवस्था है । अब तक तीन साल में कटे हुए 5 हजार पेड़ों की तुलना में चुनिंदा पौधों के प्लांटेशन हो सके हैं जबकि दस गुना प्लांटेशन होने थे। मामलें में पेंच जिम्मेदार विभागों की ओर से प्लांटेशन की राशि वन विभाग को नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। अब दोनों विभाग के बीच किसी भी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए ही पेड़ काटने पर प्लांटेशन कर वन विभाग के हवाले करने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद मॉनिटरिग करने की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। विभाग ने इन तीन सालों में एक भी पौधरोपण नहीं किया।

कटे हुए पेड़ के बदले वन विभाग को दी जाती थी राशि

उस राशि से करना होता था प्लांटेशन

कहां- कहां काट दिए गए पेड़

वर्तमान में रतनपुर से कोटा के बीच हजारों पेड़ पिछले वर्ष काटे गए हैं। इसी तरह अभी हाल ही में सेंदरी बायपास से महामाया चौक तक हजारों पेड़ काट दिए गए।

शहर में ही दो साल पूर्व लिंकरोड,पुलिस लाइन कोनी मार्ग अन्य इलाकों में करीब 60 फीसदी पेड़ विकास कार्य के नाम पर साफ हो चुके हैं। जितने पेड़ काटे गए हैं उस अनुपात में प्लांटेशन हीं नहीं किए गए।

सकरी कोटा मार्ग पर बन रही सड़क के दोनों ओर हजारों पेड़ काट दिए गए लेकिन प्लांटेशन के नाम सिर्फ चुनिंदा पौधे ही लगाए गए।

अब बदली गई है नई व्यवस्था, राहत की बात

बीते दो सालों में काटे गए पेड़

सत्र 2015-16 में

जगह कितने काटे जाने थे कितने कटे

कोटा रोड 652 652

बिलासपुर,रायगढ़,उदावल 1418 500

बिलासपुर-सेंदरी 1760 140

मस्तूरी-जयराम नगर 113 113

चांटीडीह, बैमा, पौंसरा 102 102

काठाकोनी,मेड़पार 686 686

मस्तूरी,दर्रीघाट 375 375

मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी होगी हमारी

नई व्यवस्था में पेड़ काटने पर संबंधित विभाग को प्लांटेशन कर देना होगा। इसके बाद उसके मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। -टीआर जायसवाल, एसडीओ, बिलासपुर वनमंडल

खबरें और भी हैं...