जून के अंत तक हर रविवार को पैसेंजर बनकर चलेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
रायपुर रेल मंडल के दाधापारा-उरकुरा सेक्शन के बीच अपग्रेडेशन का काम 24 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगा। इस दौरान 3 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन क्रमांक 18238 अमृतसर से बिलासपुर आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रायपुर-बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। इसके अलावा जेड़ी रायपुर-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत दाधापारा-उरकुरा सेक्शन के बीच 20 व 27 मई तथा 3, 10, 17 व 24 जून प्रत्येक रविवार को क्रमशः अप लाइन, मिडिल लाइन एवं डाउन लाइन में बहु विभागीय आवश्यक कार्यों का अपग्रेडेशन किया जाना है। इसकी वजह से अप लाइन, मिडिल लाइन एवं डाउन लाइन में आवश्यक काम की वजह से 3, 10, 17 व 24 जून रविवार कोे चलने वाली 58117/ 58118 झारसुगड़ा-गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर को बिलासपुर-रायपुर-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। मिडिल लाइन एवं डाउन लाइन में काम की वजह से 20 व 27 मई रविवार कोे चलने वाली 58117/58118 झारसुगड़ा-गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर झारसुगड़ा-रायपुर-झारसुगड़ा के बीच रद्द रहेगी। डाउन लाइन में काम के दौरान 20 व 24 मई कोे चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू लोकल रायपुर-बिलासपुर के बीच व 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी। अप लाइन एवं मिडिल लाइन लाइन में काम के दौरान 27 मई, 3 व 17 जून को चलने वाली 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर रद्द रहेगी एवं अगले दिन सोमवार को 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। अप लाइन, मिडिल लाइन एवं डाउन लाइन में आवश्यक काम के लिए 20 व 27 मई तथा 3, 10, 17 व 24 जून को प्रत्येक रविवार को चलने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रायपुर-बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा।