पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • छत्तीसगढ़ की 90% सीटों के प्रत्याशी 15 अगस्त तक तय कर देगी कांग्रेस : राहुल

छत्तीसगढ़ की 90% सीटों के प्रत्याशी 15 अगस्त तक तय कर देगी कांग्रेस : राहुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एआईसीसी प्रेसिडेंट राहुल गांधी शुक्रवार को संभाग के बूथ लेवल के प्रशिक्षित कार्यकर्ताआें से सीधा संवाद करने पहुंचे। बहतराई स्टेडियम में उन्होंने 24 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। एक कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त तक 90 फीसदी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। माइक डिस्टर्ब होने से संवाद में बाधा पहुंची और कई सवाल राहुल गांधी तक पहुंच नहीं पाए। यहां तक कि कुछ सवालों के जवाब भी कार्यकर्ताओं को पता नहीं चले।

बिलासपुर विधानसभा के वीरेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी से पूछा कि टिकट कब तक घोषित होंगे? यदि 3 महीने पहले घोषित हुए तो हम वादा करते हैं कि जीत पक्की होगी। राहुल को सवाल समझ में नहीं आया तो उन्होंने दोबारा पूछा। फिर राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त तक वे 90 फीसदी प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। इसके लिए पीसीसी प्रेसिडेंट भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव से कहा है।

कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी, तो सीएम ही बदल देंगे

एक कार्यकर्ता ने पूछा कि एमएलए, सीएम बनते साथ नेता कार्यकर्ताओँ से बात तक करना पसंद नहीं करते, उनकी सुनते नहीं? राहुल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही हर मोर्चे पर डटा रहता है। बीजेपी जैसी पार्टी के खिलाफ खड़ा होकर लाठी भी खाता है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। उनके मन में कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा आदर है। शेष|पेज 9



छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद यदि कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी गई तो सीएम ही बदल दिया जाएगा।



मुख्यमंत्री से भी महत्वपूर्ण हैं कार्यकर्ता

पार्टी प्रेसिडेंट ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ के हड्डी की तरह हैं। वे चुनाव जिताकर विधायक व सांसद बनाते हैं। वे न हों तो ये भी न हो। इसलिए वे मुख्यमंत्री से भी महत्वपूर्ण है। आप लोगों का पहला नंबर है। यहां तक कि यदि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर खड़े हैं तो कार्यकर्ताओं की ताकत से। उन्होंने शक्ति एेप का जिक्र करते हुए कहा कि अब इस एेप के माध्यम से कार्यकर्ता अपने नेताओं से वन-टू-वन बात कर सकेंगे। वे खुलकर अपनी बात रखें।









अजीत जोगी की वापसी पर बोले

मौकापरस्त लोगों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं

15 अमीरों के लिए चल रही सरकार, देश के िसस्टम पर संघ काबिज अौर किसान उपेक्षित

भास्कर न्यूज | रायपुर/ दुर्ग/कोरबा | दुर्ग संभागीय संकल्प शिविर में राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं से सीधी बात करते हुए राहुल ने कहा कि पीएम ने झूठे वादे कर जीत हासिल की और आज भी लगातार झूठे वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश मंे अभी सिर्फ 15 अमीरों के लिए सरकार चल रही है। किसान और गरीब पूरी तरह से उपेक्षित हैं। दौरे के दूसरे दिन राहुल ने शुक्रवार को दुर्ग में 2 कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए और भिलाई से रायपुर तक 50 किमी लंबा रोड शो किया। उन्होंने दुर्ग में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरे प्रदेश में लोगों के बीच जाकर बताएं कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं। प्रदेश के सीएम भ्रष्ट हैं। एक कांग्रेस कार्यकर्ता के प्रश्न का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि ईवीएम से फर्जी मतदान को लेकर पूरे देश में सवाल उठ रहे हैं। वास्तव में पूरे देश में आरएसएस की सोच और विचारधारा हर जगह काबिज हो गई है। शेष|पेज 9



सुप्रीम कोर्ट हो या विधानसभा या फिर प्लानिंग कमीशन, हर जगह आरएसएस ने सिस्टम को कैप्चर कर लिया है। देश के हर सिस्टम पर इसी विचारधारा का दबाव है।

राहुल ने कहा कि आमतौर पर जनता न्याय मांगने जजों के पास जाती है लेकिन देश में हाल ये है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जज जनता के सामने आकर कह रहे हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। कर्नाटक चुनाव में हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कांग्रेस रूल्स और रेगुलेशन के साथ चुनाव लड़ती है लेकिन भाजपा और आरएसएस रूल्स रेगुलेशन का पालन नहीं करती। शेष|पेज 15





राहुल ने कहा कि आरएसएस पूरे देश में लोगों को एक-दूसरे से लड़ा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता आरएसएस की विचारधारा को हराएंगे। राहुल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के 15 सबसे ज्यादा अमीरों के लिए पूरी सरकार चल रही है।





सारी नीतियां और कार्यक्रम इन्हीं के लिए बन रहे हैं।

सभी वर्गों से झूठे वादे किए: राहुल ने कहा कि भाजपा ने किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के साथ बेरोजगार युवाओं सहित सभी वर्ग के लोगों से झूठे वादे किए। पिछले लोकसभा चुनाव में हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने, हर नागरिक के बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपए जमा होने सहित कई बड़े वादे किए गए। ये वादे पूरी तरह झूठे साबित हुए। आम जनता के बीच इस झूठ को उजागर करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम है।



मुख्यमंत्री ने राहुल पर कसा तंज

टीम लगातार हार रही है, अब कांग्रेस को कोच बदल लेना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को विकास यात्रा के दूसरे चरण में कोरबा जिले में रामपुर विधानसभा के करतला पहुंचे। पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे और कांग्रेस की लगातार हार पर तंज कसते हुए कहा कि क्रिकेट में जो भी टीम हारती है वह अपना कोच बदल लेती है। कांग्रेस भी लगातार चुनाव हार रही है। उसे भी अब कोच बदल लेना चाहिए। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ का विकास देखने आए हैं। शेष|पेज 9





मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे के अस्थायी हेलीपेड पहुंचे। यहां से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर 183 करोड़ 90 लाख के विकास कार्य का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। मंच पर प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, बनवारीलाल अग्रवाल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के 75 प्रतिशत हिस्से में कांग्रेस साफ हो गई है। यहां तक अमेठी की सीट भी नहीं बचा सके। जो दिल्ली में रहते हुए दिल्ली की सीट नहीं बचा सका। जिसके हाथ से असम, बिहार, गोवा सीट निकल गई ऐसे कोच को ट्रेनिंग लेने का क्या फायदा। डॉ. सिंह ने कहा कि 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। लगभग पूरे देश में कमल ही कमल खिल गया है। कांग्रेस पीपीपी (पंजाब, पांडीचेरी परिवार) पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस की मानसिकता विकास विरोधी है यही वजह है कि लोग भाजपा को मौका दे रहे हैं। हम विकास यात्रा निकाल रहे हैं तो वे विकास ढूंढ रहे हैं। 60-70 वर्षों में कांग्रेस विकास करती तो उसे विकास ढूंढना नहीं पड़ता। जब कांग्रेस की सरकार थी तब यहां भय और आतंक का माहौल था। भूख, भ्रष्टाचार और पलायन था इसलिए जनता ने भाजपा को चुना। उन्होंने कहा कि विकास देखना है तो करतला के लोगों से पूछ लें। कांग्रेस के सारे प्रश्न का जवाब लोगों के पास है। स्वागत भाषण कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने दिया। मंच का संचालन ज्योति शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुंतला कंवर, जनपद अध्यक्ष रेणुका राठिया, टिकेश्वर राठिया, संभाग आयुक्त बिलासपुर टीसी महावर, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव मुकेश बंसल, आयुक्त जनसंपर्क राजेश सुकुमार टोप्पो, एसपी मयंक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

डॉ. रमन सिंह

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस टूटकर दो धड़ों में बंटने के सवाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस टूटी नहीं, बल्कि अजीत जोगी ने कांग्रेस छोड़ दी है। वे मौकापरस्त हैं और लड़ाई के समय कांग्रेस छोड़कर चले गए। इसी तरह शंकर सिंह वाघेला ने भी गुजरात में लड़ाई के समय कांग्रेस छोड़ी थी। ऐसे किसी भी अपॉर्चुनिस्ट की कांग्रेस में कोई जगह नहीं होगी। इस सवाल पर कि जोगी की प|ी डॉ. रेणु जोगी तो आपके साथ मंच पर बैठीं थीं। उन्होंने कहा कि हम किसी को ह्यूमिलिएट नहीं कर सकते। ये मेरे स्वभाव में नहीं है। कांग्रेस की ये परंपरा भी नहीं है। बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे नेता थोड़े डिस्टर्ब दिखते हैं, क्योंकि इतने साल बाद भी वे नंदकुमार पटेल के इस तरह चले जाने को वे भूल नहीं पा रहे हैं। हमारा मानना है कि वह एक सोची-समझी राजनीतिक हत्या थी। शेष|पेज 9



शरद यादव ने 50 साल कांग्रेस से लड़ाई लड़ी, अब उन्हें लगता है कि हमें साथ होना चाहिए। तो इसमें भी कोई बुराई नहीं है। अच्छी बात ये है कि भाजपा की हाईहैंडेड एप्रोच के कारण उनके साथी उन्हें छोड़ रहे हैं। हम नहीं, उनकी अकड़ ही उन्हें हराएगी। इस अकड़ ने अपने आप हमारा काम आसान कर दिया है। पूरे देश का विपक्ष एक हो चुका है। राहुल ने कहा- मोदीजी देश को भूतकाल में रखना चाहते हैं। यही आसान भी है उनके लिए। किसी से मिलते हैं तो 10 साल पुरानी बात पूछते हैं और उसी पर बात करते हैं। भविष्य क्या है, ये नहीं बताते। भविष्य की बात करेंगे तो युवा रोजगार के लिए पूछेंगे, जो है ही नहीं।

देश की तीन समस्याएं- रोजगार, किसान और देश का बिखराव

अभी हमारे देश में तीन सबसे बड़ी समस्याएं हैं। पहली, गांवों से करोड़ों युवाओं को सपने दिखाकर शहर ले आए। अब उनके लिए कोई रोजगार शहरों में दे नहीं पा रहे। उनके मन में भारी गुस्सा है। शहर से लेकर गांव तक शिक्षा और हेल्थ पर भी काम नहीं कर पाए। दूसरी बड़ी समस्या है कि जिस किसान ने हमें यहां तक पहुंचाया, उसका रोल ही खत्म कर दिया है। वो समझ ही नहीं पा रहा कि अब क्या करें। तीसरी दिक्कत है भाजपा देश को तोड़ रही है। उन्होंने तीन तरह से देश को तोड़ा है। हिंदु-मुस्लिम-सिख में तोड़ा। नॉर्थ और साउथ इंडिया में तोड़ा। यहां माओवादी और आम लोगों में तोड़ रहे हैं। उनकी विचारधारा ही देश को तोड़ने वाली है। एंटीनेशनल हैं वे।

0 किस मुद्दे पर क्या कहा राहुल ने-

आरएसएस पर

सभी समझते हैं कि आरएसएस हिंदू धर्म को प्रमोट कर रहा है। सच तो ये है कि वह हिंदू धर्म का उपयोग कर रहा है। हिंदू धर्म क्या है। दूसरों से प्यार और उनकी पीड़ा समझने वाला ही हिंदू है। सही मायने में तो कांग्रेस धर्म को बचा रही है।

कांग्रेसमुक्त भारत पर

मोदी के कांग्रेसमुक्त भारत संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच है। हमारी सोच ये है कि अगर मैं किसी की विचारधारा पसंद नहीं करता तो भी उस व्यक्ति को खत्म करने की बात नहीं सोचता। सबसे बड़ी बात ये है कि मोदी, भाजपा और आरएसएस सोचते हैं कि उनकी विचारधारा ही देश की विचारधारा है, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, वे खुद देश की विचारधारा का एक हिस्सा हैं। हम और कई विचारों को मिलाकर देश बनता है।

स्वच्छ भारत पर

स्वच्छ भारत को सपोर्ट के सवाल पर राहुल बोले- मैं सबको सपोर्ट करता हूं लेकिन कुछ इंप्लीमेंट तो हो। झूठे वादों को तो कोई भी सपोर्ट नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल ने कहा कि वे नॉनस्टॉप झूठ बोलते जा रहे हैं। खातों में 15 लाख, बुलेट ट्रेन, स्मार्ट सिटी, ग्रीन इंडिया से लेकर कौन सा ऐसा वादा है जो उन्होंने पूरा किया है।

रमन के बयान पर

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि राहुल छत्तीसगढ़ में विकास का क, ख, ग सीखने आए हैं। इस पर राहुल ने कहा कि आरएसएस और कांग्रेस में फर्क ही यही है। वे सोचते हैं कि उनके पास पूरा ज्ञान है। उनकी फिलॉसफी में सीखना बुरी बात है। जबकि मैं तो रोज सीखता हूं। जिससे भी मिलता हूं, सीखने की कोशिश करता हूं। किसान से, मजदूर से मिलकर सीखता हूं। हमारी सोच जनता जानती है।

संगठन के ढांचे पर

राहुल ने कहा कि पहले मैं सोचता था कि कांग्रेस का भी भाजपा जैसा ऑर्गेनाइज संगठन होना चाहिए। लेकिन कुछ समय बाद समझ में आया कि वैसा संगठन तो आरएसएस का ही हो सकता है। कांग्रेस का तो चरित्र ही डिसेंट्रलाइज होना है। हमारे साथ कोई भी आ सकता है। अपने विचार लेकर जो भी आता है, कांग्रेस संगठन उससे सीखता है। शिव की बारात देखी है आपने- कांग्रेस भी वैसी ही है। कोई भी आएगा और नाच लेगा। आनंद लेगा। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं।

भाजपा के मिशन पर

भाजपा के मिशन 65 पर बोले कि हमारा टारगेट छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज विधानसभा में पहुंचाना है। नक्सलियों से बातचीत के विषय पर बोले कि जो हमारे मुख्यमंत्री होंगे, वे निर्णय लेंगे इस बारे में।

खबरें और भी हैं...