बिलासपुर | शहर के कई इलाकों में खुलेआम अवैध उत्खनन चल रहा है। शहर से लगी पंचायतें इनमें आम हैं। इनमें मंगला, मोहरा, घुटकू के कई क्षेत्र शामिल हैं। जहां जनप्रतिनिधियों की भूमिका संदेह के दायरे में है। खनिज अफसरों ने कुछ दिन पहले यहां जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने कहीं भी कार्रवाई नहीं की है। वे ध्यान नहीं दे रहे हैं।