पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंजीनियरिंग छात्र ने अपने घर में फांसी लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोरवा में इंजीनियरिंग छात्र ने अपने घर में फांसी लगा ली। उसके खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चला है। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है पर जांच शुरू नहीं की है। देवरीखुर्द निवासी नीतिश कुमार सिंह पिता एसके सिंह 21वर्ष एलसीआईटी कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहा था। वह थर्ड इयर का छात्र था। सुबह उसके पिताजी ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर वह अकेले था। इस दौरान उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। शाम को पिता घर लौटा तो दरवाजा भीतर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया पर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों को बताया फिर सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और फंदा काटकर छात्र को लेकर रेलवे अस्पताल अाए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जांच अभी शुरू नहीं हुई है। छात्र के खुदकुशी करने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...