पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • सिम्स की कैजुअल्टी में बवाल, डाॅक्टर पर मरीज के अटेंडर को पीटने का आरोप

सिम्स की कैजुअल्टी में बवाल, डाॅक्टर पर मरीज के अटेंडर को पीटने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिम्स की कैजुअल्टी में शुक्रवार की दोपहर बवाल हो गया। आरोप है कि यहां एक डॉक्टर का पता व मोबाइल नंबर पूछने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व कैजुअल्टी के एचओडी से विवाद होने के बाद अटेंडर के साथ मारपीट कर दी गई। दोपहर में सिम्स की कैजुअल्टी में दो-तीन युवक पहुंचे और यहां पदस्थ डाॅ. नीलेश जैसवाल का नंबर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर वरुण से मांगा। इस दौरान कैजुअल्टी विभाग के हेड डाॅ. धर्मेन्द्र भी बैठे हुए थे। डाॅ. वरुण ने कहा कि जो डॉक्टर जिस विभाग में पदस्थ हैं उनका नंबर वहीं से मिलेगा। लेकिन युवक बार-बार नंबर मांगने की जिद कर रहे थे। डाॅ. वरुण ने कहा भी कि डाॅ. नीलेश का नंबर ऊपर से मिलेगा तो युवक भड़क गए और दुर्व्यवहार करने लगे। बहस बढ़ी तो विभाग प्रमुख डाॅ. धर्मेन्द्र ने युवकों के साथ आए मरीज को बाहर करने की काेशिश की।

हां घटना तो हुई है स्पष्टीकरण मांगा है

कैजुअल्टी में घटना तो हुई है पर क्या हुआ है इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि पूरी घटना पर स्पष्टीकरण ड्यूटी डॉक्टर वरुण से मांगा गया है। सीसीटीवी फुटेज व्यस्तताओं के कारण नहीं देख सके हैं। इन्हें शनिवार की सुबह देखेंगे। -डाॅ. रमणेश मूर्ति, अधीक्षक, सिम्स

खबरें और भी हैं...