पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • जन आहार में मिली गंदगी, आईआरसीटीसी के एजीएम ने कहा सफाई का ध्यान रखें

जन आहार में मिली गंदगी, आईआरसीटीसी के एजीएम ने कहा-सफाई का ध्यान रखें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | आईआरसीटीसी के एजीएम ने शाम को रेलवे स्टेशन के केटरिंग स्टॉल का निरीक्षण किया। जनआहार पहुंचे तो वाशिंग एरिया में गंदगी देखकर उन्होंने कहा ये क्या है? इस तरह गंदगी रखते हो। इसे सुधारो। आगे ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कमसम फूड प्लाजा, रूचि फूड का भी निरीक्षण किया। कमसम में उन्होंने नाश्ता भी किया। आईआरसीटीसी के एजीएम एस करनेजा दोपहर में नागपुर-बिलासपुर इंटरसिटी से बिलासपुर पहुंचे। भोजन करने के बाद वे दोपहर 3 बजे जीएम सुनील सिंह सोइन और सीसीएम जेना से मुलाकात करने जोनल मुख्यालय चले गए। शाम 6 बजे तक वहां मीटिंग चली उसके बाद वे सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र बोरबन व अन्य लोग थे।

खबरें और भी हैं...