पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • एनएच की सड़क में दरारों से हादसा होने का खतरा बढ़ा, अफसर मौन

एनएच की सड़क में दरारों से हादसा होने का खतरा बढ़ा, अफसर मौन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट के पास एनएच 130 सड़क में दरारें बढ़ चुकी हैं। इससे सड़क के डैमेज होने का खतरा बढ़ गया है। दरारें इतनी चौड़ी हैं कि इससे दुर्घटनाओं की अाशंका भी बढ़ रही है। विभाग अब तक इन दरारों को भरने के कई उपाय कर चुका है लेकिन किसी में सफलता नहीं मिली है। सिर्फ पैनलों को बदलने का उपाय है। इसके बाद भी अफसर लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।

छह साल पहले 74 करोड़ की लागत से बनाई गई एनएच 130 के 144 पैनलों में दरारें बढ़ चुकी हैं। पेंड्रीडीह बाई पास से काली मंदिर तिफरा तक 10 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाने का काम राजकमल बिल्डकॉन को सौंपा गया था। घटिया निर्माण के चलते सड़क के पैनलों में लगातार दरारें आने लगीं, तो लीपापोती के लिए उस पर डामर पोता गया। पूरी सड़क 12 किलोमीटर है और इसमें तिफरा आरओबी से काली मंदिर तक 2 किलोमीटर के हिस्से में डामरीकरण किया गया है। अफसरों की मिलीभगत से ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब पता चला है कि वह भाग गया है। इसमें जिन दरारों में डामर भरा गया था वह बेअसर साबित हो गईं और दरारें फिर से नजर आने लगी हैं। हालांकि पूर्व में कांक्रीट पैनल में आई दरार की जांच के लिए केंद्र सरकार से टीम भी आई थी। इसमें पैनलों में आई दरार का कारण खराब गुणवत्ता माना गया है। विभाग के अधिकारी ठेकेदार के पीजी की राशि से रिपेयरिंग की बात कर रहे हैं लेकिन पैनलों में आई दरारों की रिपेयरिंग संभव नहीं लगती।

200 पैनल बदलने के लिए ठेकेदार की जमा राशि कम पड़ेगी

निर्देश के बाद भी कर दिया 80 लाख का भुगतान

सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही के मद्देनजर अधीक्षण अभियंता एसके शर्मा ने तत्कालीन कार्यपालन अभियंता डीके तोमर को ठेकेदार के 80 लाख रुपए का भुगतान रोकने कहा था। एसई के निर्देश के बाद भी ठेकेदार को 80 लाख का भुगतान कर दिया गया था।

बदले जाएंगे पैनल लेकिन विकास यात्रा निपटाने के बाद

एनएच 200 की सड़क में दरारें बढ़ना गंभीर हैं उसे हम बदलवाने की बात कह चुके हैं तो जरूर बदलवाएंगे। मैं अभी विकास यात्रा की तैयारी में व्यस्त हूं। यह कार्यक्रम निपटाने के बाद सड़क को दिखवाता हूं। -मनोज थोर्राट, ईई, नेशनल हाइवे

खबरें और भी हैं...