बिलासपुर | सुप्रीम कोर्ट परिसर में फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश करने वाली महिला वकील के दहेज प्रताड़ना व दुष्कर्म के मामले में खात्मा पेश करने पर जिला कोर्ट न शुक्रवार को इस केस के विवेचक का बयान दर्ज किया। 30 नवंबर 2013 को बेमेतरा की महिला वकील का आरोप है कि 29 नवंबर 2013 रात उसका जेठ, उसका बेटा व उसका एक दोस्त रायपुर से उसके घर पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में धारा 376,घ 452,506 और 323,34 के तहत जुर्म दर्ज किया था। पुलिस ने इस केस में खात्मा पेश कर दिया। इसी से क्षुब्ध होकर महिला वकील ने 23 सितंबर 2014 को सुप्रीम कोर्ट परिसर में फिनाइल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी।