पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • चलती ट्रेन से धक्का देने से गिरा वन विभाग का दैवेभो कर्मचारी, सिम्स ने इलाज करने से किया मना

चलती ट्रेन से धक्का देने से गिरा वन विभाग का दैवेभो कर्मचारी, सिम्स ने इलाज करने से किया मना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चलती ट्रेन से धक्का देने से वन विभाग का कर्मचारी गिर गया। हादसे में उसका एक हाथ और एक पैर कट गया। परिजन उसे गंभीर हालत में सिम्स लेकर आए। यहां डाॅक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। कोटा निवासी दिलीप यादव पिता रामू यादव 45 वर्ष वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है। बिलासपुर में उनकी पदस्थापना है। कोटा से रोज ट्रेन से अाना-जाना करते हैं। गुरुवार को बिलासपुर से कोरबा-भोपाल ट्रेन से कोटा जा रहे थे। रात करीब 10 बजे कोटा स्टेशन पर गाड़ी रुकने वाली थी, इसी दौरान पीछे से किसी ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे गिरकर वे सीधे पटरी पर आ गए और उनका एक हाथ व दोनों पैर कट गया। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने देखा तो रेलवे पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने उन्हें ट्रैक से बाहर निकाला। उनके परिजनों को पता चला तो घायल को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर गए। यहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। बताया कि डाॅक्टर एक माह से छुट्टी पर हैं इसलिए उसे कहीं दूसरे जगह ले जाएं। मजबूरी में परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए।

खबरें और भी हैं...