बिलासपुर | नवयुवक कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा नि:शुल्क कोचिंग समाज के बच्चों को दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा 10वीं-12वीं में फेल होने वाले बच्चों को नि:शुल्क में कोचिंग दिया जाएगा। इमलीपारा कान्यकुब्ज भवन में 1 जून से कोचिंग शुरू होगी। अध्यक्ष पं राम प्रसाद शुक्ल ने बताया कि कोचिंग करने वाले बच्चे नवीन विद्या मंदिर गोलबाजार, तिवारी ट्रेडर्स देवकीनंदन चौक, विवेक बुक डीपो गवर्नमेंट स्कूल कॉम्पलेक्स दयालबंद, अय्यर टायपिंग से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।